- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Three Months After Marriage The Girl Committed Suicide By Hanging
शादी के तीन माह बाद युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
महाराष्ट्र से इंदौर ब्याही एक नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद होली की रात को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन का कहना है कि उन्हें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया। संयोगितागंज पुलिस के अनुसार, श्यामाचरण शुक्ल नगर में रहने वाली 25 वर्षीय शीतल पति विष्णु ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पति विष्णु पुताई का काम करता है। उसने बताया कि प|ी शीतल के माता-पिता का काफी पहले देहांत हो गया है। महाराष्ट्र में रहने वाले मामा वीरेंद्र ने शीतल की शादी तीन महीने पहले करवाई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शीतल ने अपने हाथ की नस काट ली थी, तब उसे अस्पताल ले गए और पूछा उसने ऐसा क्यों किया तो तब बोली थी समय आने पर बताऊंगी। होली वाली शाम को जब पति विष्णु बाहर गया तो शीतल ने फांसी लगा ली। वह घर पहुंचा तो प|ी फंदे पर लटकी थी।
फिलहाल, उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वहीं, महाराष्ट्र में रहने वाले मामा ने इंदौर आने से मना कर दिया है।
शीतल