पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Three News Of Your Work Related To Water Construction And Travel

आपके काम की तीन खबरें... पानी, निर्माण और सफर से जुड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रिड में फाॅल्ट हाेने के कारणा यशवंत सागर में गुरुवार काे दोपहर एक से शाम सात बजे तक पंप बंद रहे। इसके कारण शुक्रवार को बीएसएफ और पल्हर नगर की टंकियाें से पानी की अापूर्ति प्रभावित होगी। नर्मदा प्रोजेक्ट के इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव ने बताया पंप बंद रहने से बीएसएफ और पल्हर नगर की टंकियां प्रभावित हुईं। शुक्रवार को इन दोनों टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में जल प्रदाय बाधित रहेगा। उधर, जलूद में दूसरी बार बिजली के तारों पर बंदर के कूदने के कारण गुरुवार सुबह फॉल्ट हो गया। एक घंटे बाद विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी। हालांकि इससे जल प्रदाय पर ज्यादा असर नहीं होगा।

यशवंत सागर के पंप छह घंटे बंद, दो टंकियों से अाज जल अापूर्ति प्रभावित होगी

खबरें और भी हैं...