पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Tickled By Remembering Old Episodes In Holi Meeting

होली मिलन समारोह में पुराने प्रसंगों को याद कर गुदगुदाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में शनिवार को होली मिलन समारोह किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष सैफुद्दीन खान व विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एसके अग्रवाल, गोविंद जवाहर, जीव शर्मा, शिवलाल सोनी थे।

वरिष्ठ अधिवक्ता अजय पगारे ने अधिवक्ता संघ के पूर्व सदस्यों व उनके जीवन काल में घटे हुए कई हास्य परिहास के प्रसंगों को स्मरण कर सभी को गुदगुदाया। इस दौरान संघ अध्यक्ष अरुण दुबे, शासकीय अभिभाषक सुनील चंदेल, मुकेश नागोरी, देवेंद्र सिंह यादव, संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। संघ सचिव रविंद्र पाथरीकर ने सदस्यों से एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संघ सदस्य डीएस चौहान, विजय चौधरी, रंजन जेनी, विजय चौधरी, रामेश्वरम भाटे, राजेश तिवारी, राजेश साकल्ले, गजेंद्र बर्कले, पुष्पा गौर, छाया शर्मा, शशांक शुक्ला, शशांक, जितेंद्र रावत, रविंद्र पवार, राजकुमार दुबे, प्रणय गुप्ता, विनम्र गंगराड़े, नफीस कुरैशी, जहूर हुसैन, गावशिंदे सत्येंद्र तवर, प्रदीप शर्मा, मृदुल शुक्ला, प्रशांत मालवीय, वीरेंद्र वर्मा, रजनीस सोनी, महेंद्र यादव, केके महाले सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

होली मिलन समारोह में शामिल अधिवक्ता संघ के सदस्य।
खबरें और भी हैं...