- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Tikamgarh Additional Collector And Dhar Joint Collector Fined 50 Thousand
टीकमगढ़ अपर कलेक्टर और धार संयुक्त कलेक्टर पर 50 हजार जुर्माना
{सूचना आयुक्त के आदेश की अवहेलना का मामला
भास्कर न्यूज. टीकमगढ़| आरटीआई मामले में जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने जिले के अपर कलेक्टर और धार जिले के संयुक्त कलेक्टर पर जुर्माना लगाया है। टीकमगढ़ के अपर कलेक्टर एसके अहिरवार पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकरण में पिछली सुनवाई में सिंह द्वारा धार के संयुक्त कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान के ऊपर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। दोनों अधिकारियों को आयोग में कुल 50 हजार रुपए जमा कराने होंगे। भोपाल से आरटीआई आवेदक प्रदीप अहिरवार द्वारा टीकमगढ़ में अपनी जमीन पर नपा द्वारा कुआं खोदने एवं सूखा राहत राशि विवरण संबंधी जानकारी 2017 मार्च में मांगी गई थी। इस प्रकरण में तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ प्रताप सिंह चौहान और अपर कलेक्टर एसके अहिरवार द्वारा प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश के बावजूद जानकारी नहीं दी गई थी।