पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Tiwari Wins Election For Indore Press Club President For The Second Consecutive Time

तिवारी लगातार दूसरी बार इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष का चुनाव जीते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | इंदौर प्रेस क्लब के रविवार को हुए चुनाव में अरविंद तिवारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने नवनीत शुक्ला को 168 मतों से पराजित किया। बाकी पदों पर भी उनकी पेनल मां सरस्वती पत्रकार समूह का दबदबा रहा। इसी पेनल के हेमंत शर्मा ने महासचिव पद के लिए कीर्ति राणा को 157 मतों से हराया। उपाध्यक्ष दीपक कर्दम और प्रदीप जोशी, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी और महिला प्रतिनिधि प्रियंका पांडे चुनी गईं। कार्यकारिणी में अंकुर जायसवाल, करिश्मा कोतवाल, विपिन नीमा, राहुल बावीकर, प्रवीण बरनाले और अभय तिवारी जीते।
खबरें और भी हैं...