आज हर चेहरे पर खुशियों का अबीर और गुलाल **
आज खुशियों और ज़िंदगी के जश्न का दिन है। आज होली है। प्रेम और स्नेह के स्पर्श के साथ गुलाल का रंग आज हर चेहरे पर चढ़ने वाला है। आज आपसी कड़वाहट भूलकर खुशियों के रंग में रंग जाने का दिन है। अबीर और गुलाल आज आपके चेहरे पर ज़िंदगी के इंद्रधनुष को उतार देंगे। आप भी खूब होली खेलिए, लेकिन अबीर और गुलाल के साथ। ये आपसी संबंधों को तो मधुर बनाएंगे ही, साथ ही पानी भी बचाएंगे। त्योहार की ये खुशनुमा यादें सालभर आपको नई ऊर्जा देती रहेंगी। तो आइए, अबीर और गुलाल के साथ ज़िंदगी का जश्न मनाते हैं। मिलकर होली मनाते हैं।
सभी पाठकों को होली की
हार्दिक शुभकामनाएं।
-भास्कर परिवार