पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Today The Jeweler Will Take Over As Director General Of Police

आज जौहरी संभालेंगे पुलिस महानिदेशक का पदभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विवेक जौहरी

क्राइम रिपोर्टर . भोपाल | मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी बुधवार की सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभालेंगे। डीजीपी वीके सिंह को खेल संचालक बनाए जाने के बाद स्पेशल डीजी सायबर सेल राजेंद्र कुमार को प्रभारी डीजीपी का चार्ज दिया गया था। मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अफसर विवेक जौहरी बीएसएफ में महानिदेशक थे। प्रतिनियुक्ति से वापसी पर राज्य सरकार ने 5 मार्च को उन्हें पुलिस महानिदेशक पदस्थ किया था। उनके पदभार संभालने तक स्पेशल डीजी सायबर सेल को पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। जौहरी गुरुवार की सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार से पुलिस महानिदेशक का चार्ज लेंगे।
खबरें और भी हैं...