पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Today The Sky Will Be Clear The Wind Will Move The Temperature May Remain Four Degrees Below Normal

आज आसमान साफ रहेगा, हवा चलेगी, सामान्य से चार डिग्री कम रह सकता है तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आसमान में मौसम के रंग

शास्त्री ब्रिज : शाम 5:30 बजे

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला, 20 मार्च तक तापमान 33 डिग्री होगा

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला हुआ है। विक्षाेभ का असर खत्म होने जा रहा है। इसका रुख जम्मू-कश्मीर तरफ होने से तापमान सामान्य स्तर की ओर लौटने लगेगा। 20 मार्च आते-आते तापमान 33 डिग्री तक चला जाएगा। ठंड पूरी गायब हो जाएगी और तेज गर्मी महसूस होगी। मार्च में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 4 मार्च 1898 को पांच डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 28 मार्च 1892 को 41.1 डिग्री हाे गया था। बीते 10 साल में 2017 एेसा वर्ष था जब रात में पारा नाै डिग्री के स्तर पर चला गया था।

इंदौर | होली के मुकाबले शनिवार काे रंगपंचमी पर मौसम ज्यादा ठंडा रहेगा। आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा चलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री तक जा सकता है। यह सामान्य से चार डिग्री कम हाेगा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम होकर 26.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री रहा, जाे सामान्य से चार डिग्री कम थाा। 16 मार्च से तापमान को गति मिलेगी। 30 डिग्री या उससे अधिक होने के आसार हैं।
खबरें और भी हैं...