पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Tomorrow Will Be The Foundation Stone Ceremony Of Two Grand Jinalayas At Pratibha Site In Revathi Range

रेवती रेंज में प्रतिभा स्थली पर कल होगा दो भव्य जिनालयों का शिलान्यास समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| विद्यार्थी जब अपने परीक्षा पत्र में शांति से लिखकर आता है और परिणाम जानने की उत्सुकता जाग जाती है कि परिणाम क्या निकलेगा। जब परिणाम आने वाला होता है तो हमारे पास लाइन लग जाती है कि आशीर्वाद दे दो परिणाम घोषित होने वाला है। आप ऐसा क्यों करते हो कि परीक्षा आप दो और परिणाम के लिए हमारे पास आओ...? यह तय है कि जो आपने किया है वो ही परिणाम आएगा। यह बात आचार्य विद्यासागर महाराज ने सोमवार को प्रतिभा स्थली रेवती रेंज में प्रवचन में कही। ट्रस्टी सचिन जैन ने बताया रेवती रेंज में बन रही प्रतिभा स्थली पर आचार्यश्री के सान्निध्य में 225 फीट ऊंचा सर्वोदभद्र जिनालय और 126 फीट ऊंचा सहस्रकूट जिनालय का शिलान्यास कार्यक्रम बुधवार दोपहर 1 बजे से होगा।
खबरें और भी हैं...