- Hindi News
- National
- Niwali News Mp News Tonight At 1030 Pm Auspicious Time Will Be Burning Of Holi Of Condoms
आज रात 10.30 बजे शुभ मुहूर्त में होगा कंडों की होली का दहन
3 साल से कंडों की होली जलाकर दे रहे पर्यावरण बचाओ का संदेश
नगर में सोमवार को रात 10.30 बजे शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस बार भी कंडों की होली जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। नगर में तीन साल से कंडों की होलिका का दहन किया जा रहा है। ताकि पेड़-पौधों को नुकसान नहीं हो।
नगरवासियों ने इस बार भी कंडे की होली जलाने का निर्णय लिया है। नगर के मंदिर चौक में होलिका दहन होगा। 40 सालों से ज्यादा समय से नगर के भगवान बंसल के द्वारा होली का डांडा गाढ़ा जा रहा है। इस परंपरा को अभी भी वे निभा रहे हैं। होलिका दहन कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में नगरवासी मंदिर चौक पर एकत्र होंगे। मुहिम जंगल बचाओ पर्यावरण सुधारों के अंतर्गत नगर में 3 साल से श्रीराम मंदिर चौक में कंडों से होली दहन किया जा रहा है। इस साल भी कंडों से होली दहन होगा। होली दहन के लिए कंडों की व्यवस्था गोशाला सेंधवा से की गई है।