- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Trader Dri Made A Case Even After The Bill Dri Traders Themselves Admitted To Have Secretly Brought Gold
व्यापारी- बिल के बाद भी डीआरआई ने केस बनाया, डीआरआई- व्यापारियों ने खुद स्वीकारा चोरी-छिपे लाए सोना
दुबई से सोने की तस्करी के मामले की सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
दुबई से गलत तरीके से सोना लाने के आरोप में डीआरआई द्वारा सराफा के जिन तीन व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया था, उनकी जमानत अर्जी पर गुरुवार को अपर सत्र न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई।
एडीजे कोर्ट में व्यापारियों ने फिर दोहराया कि वह सराफा के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। सौ-सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का सालाना टर्न ओवर है। जमानत मिली तो कहीं भागने नहीं वाले हैं। डीआरआई का केस ही गलत है। सोना खरीदने के पूरे बिल होने के बावजूद केस बना दिया गया। वहीं डीआरआई की ओर से आपत्ति ली कि इस मामले में अभी दो लोगों को और गिरफ्तार किया जाना है। खुद व्यापारियों ने स्वीकारा है कि वह चोरी-छिपे सोना लाए थे। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
केस के बाद 24 फरवरी को तीन को किया था गिरफ्तार : पिछले दिनों डीआरआई ने सराफा के व्यापारी पुनीत गुप्ता, हेमेंद्र बिड़ला, सुनील नीमा केे खिलाफ केस बनाया था। दुबई से इंदौर आई फ्लाइट में तीनों आरोपियों को विगत 24 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से सोना मिला था।