पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुराने शहर में आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी के अवसर पर शनिवार 14 मार्च सुबह 10 बजे से श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह सर्राफा चौक से प्रारम्भ होकर, लोहा बाजार, छोटे भैया कार्नर, जनकपुरी, जुमेराती से होते हुए, सिंधी मार्केट, भवानी चौक, लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंतामन चौराहे से इतवारा जैन मंदिर, मंगलवारा थाने के सामने से घोड़ा नक्कास, अग्रवाल पूड़ी भंडार से होते हुए छोटे भैया कार्नर हनुमानगंज मंदिर के पास समाप्त होगा। इस दौरान रूट डायवर्ट रहेगा।

ऐसा रहेगा रूट... भोपाल टॉकीज से जनकपुरी/जुमेराती एवं इमामबाड़ा चौकी की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन शाहजहांनाबाद थाने के सामने से होते हुए रॉयल मार्केट से आवागमन कर सकेंगे।

{रॉयल मार्केट से पीरगेट की ओर आने वाला ट्रैफिक समारोह के भवानी चौक आने पर डायवर्ट रहेगा।

{बस स्टैण्ड से घोड़ा नक्कास की ओर आने वाला यातायात डायवर्ट किया जावेगा। यह ट्रैफिक हमीदिया रोड अल्पना, भारत टॉकीज होते हुए तलैया थाने से आवागमन कर सकेगा।

सुबह 10 बजे से चल समारोह

खबरें और भी हैं...