पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Trainee Will Examine Sdo39s Diary Hand Writing Expert

प्रशिक्षु एसडीओ की डायरी जांचेंगे हैंड राइटिंग एक्सपर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| दो ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ाए प्रशिक्षु एसडीओ विजय मोरे की डायरी हैंड राइटिंग मिलान के लिए क्यूडी शाखा भेजी गई है। हालांकि पूछताछ में विजय स्वीकार कर चुके हैं कि डायरी में उसके द्वारा ही अफसरों के नाम लिखे हैं, जिन तक राशि पहुंचाई जाती थी। वहीं, लोकायुक्त पुलिस ने उन अफसरों का पक्ष जानने नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है जिनके नाम और राशि का उल्लेख मोरे से जब्त डायरी में था। लोकायुक्त पुलिस ने 11 फरवरी को सोहागपुर फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में मोरे को गुर्जरखेड़ी निवासी महेश कुमार तिवारी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मोरे ने यह राशि महेश 02 ट्रैक्टर-ट्राली को आम की लकड़ी का परिवहन करते हुए दिसंबर 2019 में जब्त किया था। इन्हें छोड़ने के लिए तीन लाख की रिश्वत मांगी गई थी।
खबरें और भी हैं...