पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Training Of Teachers Administered For Improving The Quality Of Education

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों काे दिलाई ट्रेनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकारी स्कूलाें में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ मैनेजमेंट (अाईअाईएम) इंदौर के माध्यम से प्राचार्यों को ट्रेनिंग दिलवाई गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधी नगर के माध्यम से विज्ञान और गणित विषय के 25-25 शिक्षकों को स्रोत शिक्षक के रूप में ट्रेनिंग दिलाई गई है। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अब अपने जिले के विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा प्रदेश के आदिम-जाति कल्याण विभाग के 25 पीजीटी और 29 टीजीटी शिक्षकों को नई शैक्षणिक तकनीक के अनुसार ट्रेनिंग दी गई है। प्रदेश के 89 ब्लॉक में ट्राइबल के स्कूल हंै।

खबरें और भी हैं...