पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Transport Department Recovered Revenue Of Rs 96027 From Vehicles

परिवहन विभाग ने वाहनाें से 96,027 रुपए का राजस्व वसूला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा | अवैध परिवहन माफिया एवं टैक्स डिफाल्टर वाहनों से बकाया वसूली के लिए सघन चैकिंग अभियान इन दिनों जारी है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया इस अभियान के तहत परिवहन कार्यालय द्वारा बुधवार को दो बकाया यात्री वाहनों के एक बकायादार से मोटरयान कर की बकाया राशि 82,715 रुपए जमा कराई गई। इसके अलावा एक अन्य यात्री बस से मोटरयान कर के रूप में 13,312 रु. जमा कराए गए। इस प्रकार 2 यात्री वाहनों से कुल 96, हजार 27 रुपए राजस्व वसूला गया।

अस्ताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

मूंदी | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंदी में कुछ समय से एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह नगर की मेडिकल दुकानों पर भी नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल में रोजाना कुत्ता काटने के चार-छह मरीज आ रहे हैं। लेकिन उन्हें मरहम-पट्‌टी कर भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...