पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Transport Department Will Seize Vehicles Of Relatives Of Operators Who Have Not Paid The Outstanding Tax

जिन ऑपरेटरों ने बकाया टैक्स नहीं चुकाया, उनके रिश्तेदारों के वाहन जब्त करेगा परिवहन विभाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग अब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसके तहत जिन ऑपरेटरों ने टैक्स नहीं चुकाया है, उनके रिश्तेदारों के वाहन जब्त करने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बी. मधुकुमार ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर आरटीओ समेत अधिकारियों से कहा है कि ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि जिन ट्रैवल एजेंसियों की बसों व अन्य गाड़ियों का टैक्स जमा नहीं करवाया गया है, उन वाहनों को सख्ती के साथ जब्त किया जाए। इतना ही नहीं, ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर 31 मार्च के पहले टैक्स जमा करने को कहें। ऐसा न करने पर उस एजेंसी, उसके करीबी रिश्तेदारों व संबंधितों के वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाए।

सभी आरटीओ, डीटीओ को जारी आदेश में आगे कहा गया है कि ऐसी ट्रेवल एजेंसियों की जांच की जाए, तो एक परमिट लेकर अन्य वाहनों का संचालन अपने रिश्तेदारों के नाम से कर रही है। ऐसे वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर टैक्स की वसूली की जाए।

रिश्तेदारी... स्पष्ट होने पर ही होगी कार्रवाई

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि उन ऑपेरटरों पर ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी, जिनके घर का पता, रिश्तेदारी का संबंध किसी न किसी रूप में स्पष्ट हो रहा हो। रिश्तेदारी का प्रमाण होने पर ही परिवहन विभाग ऐसे मामलों में कार्रवाई कर सकेगा।

नोटिस देने के निर्देश..यदि वाहन मालिक के परिजनों के नाम से बिना टैक्स जमा किए गाड़िया संचालित हो रही हैं तो उनको जब्त किया जाए। बकायादार ट्रैवल्स एजेंसियों को नोटिस जारी करें। आरटीओ संजय तिवारी के मुताबिक नगर निगम, अन्नपूर्णा ट्रैवल्स, भोपाल ट्रैवल्स, राजश्री व रायश्री ट्रैवल्स, वर्मा ट्रैवल्स आदि पर लाखों रुपए में टैक्स वकाया है।
खबरें और भी हैं...