पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Tribal Additional Commissioner Made Image Surrounded In Sterilization Controversy

नसबंदी विवाद में घिरीं छवि को बनाया आदिवासी अपर आयुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नसबंदी विवाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाई गईं आईएएस अधिकारी छवि भारद्वाज को अपर आयुक्त आदिवासी विकास बनाया गया है। नसबंदी संबंधी आदेश जारी करने के बाद उन्हें मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया था। शनिवार को सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसके तहत शहडोल कलेक्टर ललित कुमार दाहिमा को भी हटा दिया गया। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में उपसचिव बनाया गया है। दाहिमा की जगह सतेंद्र सिंह को शहडोल कलेक्टर पदस्थ किया है।

दीपाली सह आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त, नंदकुमारम्् को संचालक पीईबी का जिम्मा

सरकार ने दीपाली रस्तोगी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त किया है। छवि भारद्वाज के अपर आयुक्त आदिवासी विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर अभिषेक सिंह इस प्रभार से मुक्त होंगे।

राज्य इलेक्ट्रानिक्स निगम के प्रबंध संचालक नंदकुमारम् को संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का प्रभार दिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के संचालक अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक राज्य भंडार गृह निगम का प्रभार दिया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर सूफिया फारूकी वली राज्य भंडार गृह निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। वे वर्तमान में बीज निगम की एमडी हैं।

त्रिपाठी का आदेश निरस्त : सरकार ने 3 मार्च को होशंगाबाद के अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी का स्थानांतरण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर किया था। इसे निरस्त कर दिया गया है। उन्हें एड्स कंट्रोल सोसायटी में संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।


आईएएस अफसरों के तबादले : शहडाेल कलेक्टर ललित दाहिमा को हटाया

अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

बीएस जामोद अपर सचिव, जेल एवं परिवहन संचालक, पंचायत राज

श्रीमन शुक्ला एमडी, कृषि उद्योग विकास निगम एमडी, राज्य सहकारी विपणन संघ

स्वाति मीणा नायक एमडी, राज्य सहकारी विपणन संघ मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

छवि भारद्वाज ओएसडी, मंत्रालय अपर आयुक्त, आदिवासी विकास

मनोज खत्री एमडी,खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड उप सचिव, जेल

ललिता दाहिमा कलेक्टर, शहडोल उप सचिव, जीएडी

सतेंद्र सिंह उप सचिव, पशुपालन विभाग कलेक्टर, शहडोल

अमरपाल सिंह अपर आयुक्त, सागर संभाग उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
खबरें और भी हैं...