- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Trolleys Full Of Muradis Unrestrained 31 People Injured After Falling
मुरादियों से भरी ट्राली अनियंत्रित हुई, गिरने से 31 लोग घायल
जावर थाना क्षेत्र के सहजेला-मांडला के बीच हुआ हादसा
जावर थाना क्षेत्र के सहेजला-मांडला के बीच मोड़ पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई। ट्राली में सवार नीचे गिर गए। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 31 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी 45 लोग बैतूल जिले के थे, जो सैलानी बाबा की दरगाह से जियारत कर वापस लौट रहे थे। जावर के पास जामली मूंदी स्थित सैलानी बाबा की दरगाह पर हर साल होली से लेकर रंगपंचमी तक मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां मन्नत मांगने तथा पूरी होने पर जियारत करने आते हैं। बैतूल जिले के दुलारिया गांव के ग्रामीण भी सैलानी बाबा की दरगाह पर जियारत के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर आए थे। लौटते समय ट्राली सहेजला-मांडला के बीच जंगल में अनियंत्रित हो गई। इसमें सवार कुंदा बाई (35), चंपालाल(35), सागर बाई (40), फूंदा बाई किशोरी (40), सरजू सोमलाल (65), भामु मोना(58), सुकिया भैय्यालाल (68), गोलू मांगीलाल (30) सुकीया भावली गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्राली में सवार 31 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर 108 एंबुलेंस के पायलट मोहम्मद रफीक व ईएमटी बदन सिंह ने घायलों को हरसूद अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।