खलवाड़ी मोहल्ले में हुई तकरीर
सेंधवा | रज्जब के महीने की 13 तारीख को हजरत अली के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर खलवाड़ी मोहल्ला स्थित मक्का मस्जिद में तकरीर हुई। इसकी शुरुआत मस्जिद के इमाम युसूफ लाहोरी ने तिलावत ए कुरान पाक से की। धार से आए डॉ. शब्बीर ने नात ए रसूल पढ़ी। इसके बाद तपते सहरा में गर्म रेत पर सजदा करना, उनसे सीखे उम्मत से मोहब्बत करना कलाम पढ़ा।
शाहिद सलाम साबरी ने कहा बूढ़े शजर को शाखों ने मजबूर कर दिया कल बोलाना था आज खामोश खड़ा कर दिया। राजपुर के इकबाल कुरैशी ने हम्द और नात सुनाते हुए मौला अली की शान में तकरीर पेश की। महाराष्ट्र के मारूल से आए अशफाक मारुली ने कहा न देखा जब तो तसव्वुर में कैसे लाऊं उन्हें, नमाज ख्वाब में जल्वों से खुदा मुझको सुनाया। मोहम्मद निजामुद्दीन अजहरी ने तकरीर पेश की। इस अवसर पर कासिम रजा, हाजी अब्दुल रशीद, सदर सईद भुट्टो, हाजी मोहम्मद हुसैन खान, जहिद शेख, रफीक शेख, इस्माइल खत्री आदि मौजूद रहे।
खलवाड़ी स्थित मक्का मस्जिद में तकरीर हुई।