कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
अंजना नाके पर हुआ हादसा, कार जब्त
अंजना नाके पर शनिवार रात करीब 8 बजे एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। इससे बाइक सवार घायल हो गए वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी अनुसार बाइक एमपी 46एमएन4925 से बबलू गोकुल धनगर और शेखर ताराचंद श्रीवास निवासी पाटी ओंकारेश्वर से लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही कार एमपी46सी1539 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि लोग बाहर निकल आए। लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है वहीं रेसिंग के दौरान बबलू धनगर ने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार चालक कार को अंजना नाके स्थित एक निजी अस्पताल के गेट पर खड़ी कर भाग गए। पुलिस ने कार जब्त कर थाने पर खड़ी करवाई है।
दोनों घायलों का जिला अस्पताल में देर रात तक इलाज जारी रहा।