पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Two Colonizers Fraudulently Arrested By Luring A Prize Scheme To Sell Plot

प्लाट बेचने के लिए इनामी योजना का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो कॉलोनाइजर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर | प्लाट बेचने के लिए इनामी योजना का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो कॉलोनाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की दो कॉलोनियों में प्लाट के नाम पर तीन कॉलोनाइजर्स ने मिलकर इनामी योजना चलाई थी। इसमें हर महीने लोगों से किस्त के रुपए जमा करवाते थे लेकिन पूरी रकम लेने के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की थी। धोखाधड़ी की शिकायत अगस्त में 27 से ज्यादा लोगों ने गणपति नाका थाने में की थी। इन सभी के साथ इनामी योजना के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद 14 सितंबर को धारा 420 और 409 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। कॉलोनाइजर मोहम्मद जहीर पिता मोहम्मद नजीर, अब्दुल हारून पिता अब्दुल वहीद और मोहम्मद सादिक पिता युसूफ ने दो कॉलाेनियों में प्लाट बेचने के लिए इनामी योजना चलाई थी। मासिक किस्त पर प्लाट मिलने की लालच में ठेला हम्माल, पावरलूम मजदूर और अन्य छोटे-मोटे काम करने वाले कई लोगों ने प्लाट खरीदने के लिए किस्त भरना शुरू की थी लेकिन किस्तें पूरी होने के बाद भी उन्हें प्लाट नहीं मिला।
खबरें और भी हैं...