- Hindi News
- National
- Moondi News Mp News Two Contractors Left The Contracts In The Auction The Money Amounting To 60 Thousand Rupees
नीलामी में दो ठेकेदारों ने ठेके छोड़े, 60 हजार रुपए की धरोहर राशि राजसात
नगर परिषद द्वारा 27 फरवरी को वार्षिक ठेकों की नीलामी की गई थी। इस दौरान पांच में दो ठेके सब्जी व बकरी बाजार के ही नीलाम हो सके थे। शेष के लिए शुक्रवार को नीलामी रखी गई। इससे पहले सब्जी व बकरी बाजार ठेकेदारों ने ठेका छोड़ने का आवेदन दिया। इसे स्वीकृत कर धरोहर राशि के 60 हजार रुपए राजसात कर लिए गए। सभी पांच ठेकों की पुन: नीलामी की गई।
सीएमओ संजय गीते ने बताया शुक्रवार को हुई ठेका नीलामी में साप्ताहिक सब्जी बाजार 6.25 लाख में जितेंद्र कोठारे, बकरी बाजार सोयब खत्री ने 3.10 लाख, बैल बाजार सोहन देवराम पंधाना ने 6.60 लाख, बस व टेंपो शुल्क ठेके के लिए मनोहर पटेल ने 2.38 लाख तथा 63 हजार रुपए की बोली लगाई। यह बोली गत वर्ष की तुलना में कम है। फिलहाल यह बोलियां स्वीकृत नहीं की गई हैं। प्राप्त दरों को प्रशासक ममता खेड़े के समक्ष रखा जाएगा। उनकी अनुमति के बाद ही ठेके स्वीकृत किए जाएंगे। पूर्व में सब्जी बाजार के लिए बोली लगाने वाले गजराज सिंह राजपूत, जितेंद्र कोठारे तथा बकरी बाजार ठेकेदार सोयब खत्री व सादिक द्वारा जमा कराई गई कुल धरोहर राशि 60 हजार रुपए राजसात की गई है।
नगर परिषद में शुक्रवार को वार्षिक ठेकों की नीलामी की गई।