हलालपुर में दो दिवसीय सिंधी मेला 4 अप्रैल से
भोपाल| चैतीचांद के उपलक्ष्य में 4 व 5 अप्रैल को हलालपुर स्थित गार्डन में सिंधी मेला अायोजित किया जाएगा। यह निर्णय ईदगाह हिल्स स्थित कबीर कुटिया में सिंधी मेला समिति की बैठक में लिया गया। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष भगवान देव इसरानी ने बताया की इसके पूर्व भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर 26 मार्च को शोभायात्रा निकली जाएगी।