- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Two Miscreants Roaming Around Carrying A Knife In Sailani Fair
सैलानी मेले में चाकू लेकर घूम रहे दो बदमाश पकड़ाए
जावर | पुलिस ने सैलानी बाबा मेले में चाकू लेकर घूमते हुए दो बदमाशों को पकड़ा। प्रधान आरक्षक नंदराम वासुरे ने बताया धर्मेंद्र पिता चंद्रशेखर साहू निवासी हरदा व शोएब पिता जहीर निवासी बुरहानपुर मेले में हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
लालबाग राेड से लगे खेत में काटे आठ हरे पेड़
बुरहानपुर | शहर में लालबाग राेड पर निजी कॉलेज के पीछे खेत में लगी आठ आम के बड़े पेड़ काट दिए हैं। प्रशासन ने इन्हें काटने की अनुमति जारी नहीं की थी। खेत रस्सीवाला परिवार का बताया जा रहा है। यहां एक दर्जन से ज्यादा आम के पेड़ लगे थे लेकिन ज्यादातर पेड़ काट दिए और अब वहां सिर्फ ठूंठ ही बचे हैं।