- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Two Parties Fight Over Land Dispute Boil Each Other39s Head Cut Nose
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे का सिर फोड़ा, नाक काटी
निरंजनपुर की घटना
जमीन विवाद को लेकर निरंजनपुर नई बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें आरोपियों ने एक-दूसरे के सिर फोड़े, किसी ने नाक काटी, किसी ने लाठियों व क्रिकेट बैट से पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लसूड़िया पुलिस ने सुनील अहिरवार की रिपोर्ट पर अर्जुन बिजोरे और उसके बेटे ईश्वर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुनील ने बताया कि आरोपियों ने उसे जमीन के विवाद में गालियां दी। जब सुनील ने विरोध किया तो अर्जुन ने उसे थप्पड़ मारे, तभी अर्जुन का बेटा ईश्वर आ गया। उसने सुनील को जमीन पर पटक दिया। फिर सुनील की नाक को अपने दांत से काट लिया। नाक से खून बहने लगा। बीच बचाव के लिए सुनील का भाई राजेश पहुंचा। उसे भी आरोपियों ने पीट दिया।
उधर पुलिस ने दूसरी रिपोर्ट अर्जुन की प|ी की तरफ से सुनील और उसके भाई राजेश के खिलाफ दर्ज की है। महिला ने बताया कि आरोपी सुनील उसे गालियां दे रहा था। इस पर पति अर्जुन ने विरोध किया तो सुनील और उसके भाई ने हमला कर दिया। फिर उसे जमीन पर पटक कर मारा और घूंसा मार कर नाक फोड़ दी।