पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Two People Torn In Traders Of Krishnapura The Other Side Told The Central Line Of The Corporation Right

कृष्णपुरा के व्यापारियों में दो फाड़ : दूसरे पक्ष ने निगम की सेंट्रल लाइन को बताया सही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक एमजी रोड को 60 फीट चौड़ी करने काे लेकर विवाद थम ही नहीं रहा। निगम द्वारा डाली गई सेंट्रल लाइन काे गलत बताते हुए कृष्णपुरा के व्यापारियाें ने बुधवार काे अपनी लाइन डाल दी थी। अब गुरुवार को दूसरा पक्ष निगमायुक्त से मिला और कहा कि निगम अधिकारियों ने जाे लाइन डाली थी, वही सही थी। कुछ व्यापारियों ने दूसरी लाइन डालकर सरकारी काम में बाधा डाली है। कृष्णपुरा छत्री के व्यापारियों ने बुधवार को अाराेप लगाया था कि निगम अधिकारियों ने रसूखदार व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए सेंट्रल लाइन चार फीट एक तरफ सरका दी है। इससे कर्व आ गया है। व्यापारियों ने इस लाइन को गलत बताते हुए दूसरी पीली लाइन डाली। इसके विरोध में गणेश कैप मार्ट वाली लाइन के व्यापारी अगले दिन निगमायुक्त आशीष सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि हमने 2013 में ही नक्शे के हिसाब से सेटबैक देने के बाद नया निर्माण किया है। सड़क चौड़ीकरण में हमारी पहले ही 16 फीट दुकान जा रही है। सामने वाले पक्ष के व्यापारियों ने अवैध रूप से निगम द्वारा डाली गई सेंट्रल लाइन न सिर्फ मिटा दी, बल्कि उसके लिए ठोंकी गई कीलें भी निकाल दी हैं।

निगम और टीएंडसीपी अफसरों की टीम देखेगी सेंट्रल लाइन : निगमायुक्त ने बताया सेंट्रल लाइन का विवाद कई स्थानों पर सामने आ रहा है। हमने तय किया है कि अपर आयुक्त के साथ ही टीएंडसीपी के अधिकारियों की टीम बनाई जाएगी, जो पूरी सेंट्रल लाइन का परीक्षण करेगी।

एमजी रोड पर विवादों की लाइन

खबरें और भी हैं...