पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Two Traumatic Accidents Four Lifeless Colors On Holi

दो दर्दनाक हादसे... होली पर बेरंग हुई चार जिंदगियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशे में धुत्त लड़के-लड़कियां तेज रफ्तार कार से पिता-पुत्र को रौंदकर फरार हुए

भास्कर संवाददाता | इंदौर. पिपल्याहाना में होली पर अपने रिश्तेदार के घर गमी का रंग डालकर लौट रहे पिता-पुत्र को अंध गति से आई एक कार ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार एक लड़की चला रही थी, जो नशे में धुत्त थी। कार में सवार अन्य लड़के-लड़कियां भी नशे में थे। ये लोग क्रिसेंट वाटर पार्क से लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी फरार हो गए। खुड़ैल टीआई रूपेश दुबे के अनुसार घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है, जिसमें कम्पेल के 60 वर्षीय मुरारीलाल पटेल और उनके 36 वर्षीय बेटे तेजकरण की मौत हो गई। मुरारीलाल के ससुर का देहांत हो गया था, वहां गमी का रंग डालने के लिए बाइक से गए थे। शेष|पेज 9 पर


उधर, एक ही बाइक पर थे चार युवक, खड़े ट्रक में जा घुसे; दो ने दम तोड़ा

इंदौर| होली के दिन बाइक पर जा रहे चार युवक बायपास पर खड़े एक ट्रक में घुस गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेजाजी नगर टीआई के अनुसार मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए सड़क हादसे में मछली फार्म क्षेत्र में रहने वाले 36 वर्षीय शेखर पिता बद्रीलाल तंवर और 26 वर्षीय गौरव पिता किशोर की मौत हो गई। 25 वर्षीय नवीन पिता मदन और 23 वर्षीय शुभम घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की स्पीड काफी तेज थी।


वाटर पार्क के कैमरे चेक करेंगे

टीआई रूपेश दुबे के अनुसार लोगों ने यही बताया है कि कार में सवार युवक-युवतियां नशे में थे। हम जांच कर रहे हैं। वाटर पार्क से लेकर अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। कार अभी भी मौके पर पड़ी है। उसके नंबर के आधार पर मालिक की तलाश कर गिरफ्तारी ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...