- Hindi News
- National
- Pati News Mp News Two Years Later On The Occasion Of Rangpanchami In The City Gere Engaged Each Other Gulal Congratulated
दो साल बाद नगर में रंगपंचमी पर निकाली गेर, एक दूसरे को लगया गुलाल, दी बधाई
पाटी में दो साल बाद निकली गेर, 2017 में गेर के दौरान हुए विवाद के कारण दो साल से नहीं हुआ था आयोजन
नगर में 2 साल के बाद रंगपंचमी पर्व पर गेर निकाली गई। गेर सुबह 11 बजे से श्रीराम मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बस स्टैंड, बोकराटा रोड, देरवालिया फाटा पहुंची। देरवालिया फाटा से वापस सांई मंदिर पहुंचकर सांईं धर्मशाला में गेर का समापन किया गया। सांईं समिति के सदस्यों ने बताया कि होली के इस पर्व पर गेर का आयोजन रखा गया। इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को सूखा गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। गेर निकालने से लोगों ने एक दूसरे से मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके पहले गेर2017 में रंगपंचमी पर निकाली गई थी। इसमें कहासुनी के चलते गेर निकालने का आयोजन बंद कर दिया गया था।
महिलाओं ने भी जमकर कॉलोनियों में खेली होली
सबकी सहमति से नगर में गेर का आयोजन किया गया। वहीं सभी नगरवासियों को सांई मंदिर धर्मशाला में नाश्ता भी कराया गया। नगरवासियों ने बताया कि इस गेर में नगर के वरिष्ठजन, बड़े बुजुर्ग सहित युवा शामिल हुए। वहीं महिलाओं ने कॉलोनियों में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर होली खेली। महिलाएं भी गेर के साथ डीजे की धुन पर डांस करते हुए चल रही थी। वहीं कोरोना वायरस को लेकर शासन ने अलर्ट जारी किया है। शासन ने रंगपंचमी पर गेर व डीजे पर प्रतिबंध लगाया था।
नगर में गेर के दौरान मौजूद नगर वासी।