पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Two Years Of Life Without Mother Barely Cut Now She Is Calling Hanged

दो साल मां के बिना जिंदगी मुश्किल से कटी, अब वो बुला रही हैं...लगा ली फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरटीओ में 4 काउंटर पर बन रहे यूनिफाइड लाइसेंस

भोपाल| आरटीओ में अब 4 काउंटर पर यूनिफाइड ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। 25 फरवरी से लेकर अब तक प्रतिदिन 350 से ज्यादा डीएल बनाए गए हैं। जबकि आम दिनों में यह संख्या 150 तक ही रहती थी। अब आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि डीएल कार्ड पर यदि कोई गलती हो तो आवेदक स्मार्ट चिप शाखा में संपर्क कर सुधार करवा सकते हैं।

भोपाल| प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अशोका गार्डन के एसआई पवन सेन के अनुसार सौभाग्य नगर निवासी 26 वर्षीय पंकज उपाध्याय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ बच्चों को कोचिंग देता था। उसके पिता प्रदीप कुमार उपाध्याय गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में प्राइवेट जॉब करते हैं। पंकज की मां का दो साल पहले निधन हो चुका है।

शनिवार सुबह पिता और छोटी बहन डयूटी चले गए थे। शाम करीब सात बजे पिता ड्यूटी से लौटे तो मकान का दरवाजा बंद था। काफी देर तक कॉल करने के बाद जब पंकज ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो पंकज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसे पड़ोसियों की मदद से फंदे से उतारकर हमीदिया लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसआई सेन ने बताया कि मां के निधन के बाद पंकज काफी तनाव में रहता था। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह मां के बिना जिंदा नहीं रहा सकता है। उसने मां के बिना दो साल गुजार लिए हैं, लेकिन अब जीना मुश्किल है। सुसाइड नोट में मां का ही जिक्र है।
खबरें और भी हैं...