- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Ujjain Gauge Conversion From Fatehabad Will Be Completed By The End Of This Month
फतेहाबाद से उज्जैन गेज कन्वर्जन इस महीने के आखिर तक हो जाएगा पूरा
इंदौर | फतेहाबाद-उज्जैन के बीच चल रहा गेज कन्वर्जन का काम इस महीने के आखिर तक पूरा हो जाएगा। करीब 23 किमी के इस गेज कन्वर्जन का काम दो साल पहले शुरू हुआ था। ये काम पूरा होने के बाद इंदौर-उज्जैन के बीच दूरी 18 किमी कम हो जाएगी। अभी इंदौर से देवास होते हुए ये दूरी 80 किमी है। पिछले दिनों इंदौर आए डीआरएम ने भी कहा था कि फतेहाबाद-उज्जैन के बीच काम 31 मार्च तक पूरा कर दिया जाएगा। वहीं, रेलवे पैसेंजर एमिनिटीज कमेटी के पूर्व मेंबर नागेश नामजोशी के अनुसार फतेहाबाद-उज्जैन के बीच गेज कन्वर्जन पूरा होने से काफी फायदा होगा। इंदौर-उज्जैन के बीच दूरी तो घटेगी ही, इंदौर से भोपाल जाने वाली ट्रेन का उज्जैन में इंजन भी नहीं बदलना होगा। समय भी बचेगा। उज्जैन-रतलाम आने-जाने वाले यात्रियों को भी काफी फायदा होगा।
देहरादून-उज्जैन अौर भोपाल-उज्जैन ट्रेन को इंदौर तक बढ़ाया जाए : गेज कन्वर्जन का ये काम पूरा होने के बाद देहरादून-उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस अौर भोपाल-उज्जैन-भोपाल ट्रेन को इंदौर तक बढ़ाने की मांग उठी है। इंदौर-वाराणसी के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस को भी रेलवे इसी रूट से चलाएगा।