खाद्य तेल बाजार में अनिश्चितता का वातावरण, ग्राहकी कमजोर
इंदौर| खाद्य तेल बाजार में बढ़ रही अनिश्चितता से अनेक प्लांट, थोक व्यापारी, रिपैकर्स धंधा बंद करने की सोच रहे हैं। अल्प समय में इतना अधिक घाटा हो गया है अथवा होने की संभावना की वजह से बुरी तरह से चिंता में डूब गए हैं। एक-एक टैंकर पर 14 से 15 लाख का घाटा सहन शक्ति के बाहर माना जा रहा है। खेरची दुकानों पर खाद्य तेल के टिनों की थप्पियां लगी है। ये थप्पियां घटने का नाम नहीं ले रही है। खेरची व्यापारी भाव जल्दी से नहीं घटाते हैं। इस वजह से भी रिपैकर्स या थोक व्यापारियों को घाटा बढ़ता जाता है।
10 माह के निचले स्तर पर
गुरुवार की रात को अमेरिका में सोया तेल 10 माह के निचले स्तर पर पहुंचकर 25 डॉलर टूटकर 581 डॉलर, अर्जेंटीना 600 डॉलर से घटकर 592.5 डॉलर यूक्रेन में सनफ्लावर 15 डॉलर टूटकर 645 टन रह गया।
बायोडीजल कार्यक्रम ध्वस्त
क्रूड तेल के गिरते भाव मलेशिया एवं इंडोनेशिया द्वारा 2020 के लिए बनाए गए कार्यक्रमों को ध्वस्त करके रख दिया है। सर्वाधिक संकट मलेशिया को आएगा, क्योंकि भारत ने खरीदी बंद कर दी है। इतना बड़ा ग्राहक कहां से तलाश करेगा। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से खाद्य तेलों की मांग भी घट रही है। आईटीएस के अनुसार 1 से 10 मार्च के बीच मलेशिया से पाम तेल का निर्यात 335, 355 टन हुआ जबकि फरवरी में इसी अवधि में 343, 409 टन के मुकाबले 2.35 प्रतिशत कम हुआ है। केएलसीई प्रथम सत्र में 79 मायनस होने के बाद 53 मायनस बंद। दूसरे सत्र में 72 प्लस के बाद एक प्लस बंद। शिकागो में सोया तेल 50 प्लस चल रहा था। केशव 765 शांति ओव्हरसीज 767 महाकाली 770 बजरंग 773 विप्पी 775 धानुका 750 रुपए। एमएस 21 से 31 मार्च 745 मंदसौर 760 इंदौर पाम 768 रुपए। कांडला पाम 685 से 690 सीपीओ 632 से 633 सोया डीगम 705 से 707 सोया रिफाइन 740 से 742 रुपए। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन अवि एग्रो 3500 कृति 3550 शांति ओव्हरसीज 3450 धानुका 3460 एमएस 3450 बंसल 3500 नागपुर लाइन 3500 से 3650 रुपए।
इंदौर सींगदाना तेल 1230 से 1250 सोया रिफाइन 767 से 775 साॅल्वेंट 715 से 720 रुपए। तिलहन बाजार| मंडी में सरसों 3450 से 3700 निमाड़ी 3725 से 3750 रायड़ा 3500 से 3625 सोयाबीन 3600 से 3700 रुपए। कपास्या खली | इंदौर, देवास, उज्जैन 1300 (60 किलो) 1517 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 1275 (60 किलो) 1487 (70 किलो) अकोला 1860 रुपए।