- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Unique Illustrations Of Rupee Fulfilling Dreams Desires And Needs
सपनों, इच्छाअों और ज़रूरतों को पूरा करते रुपया के अनूठे रेखांकन
सिटी रिपोर्टर . इंदौर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर की चित्रकार रितु लाहोटी के बनाए 13 स्केचेस आॅनलाइन एग्ज़ीबिशन में शामिल किए गए हैं। आर्टमेट की इस एग्जीबिशन में उनके रुपया आधारित ब्लैक एंड व्हाइट स्केचेस शामिल किए गए हैं।
उन्होंने रुपया पर अंकित रूपाकारों से रचनात्मक लाभ लेते हुए यह रूपायित किया है कि रुपया हमारी ज़रूरतों, इच्छाअों और कल्पनाअों को साकार करने में कितनी बड़ी मदद करता है। लिहाजा उन्होंने इस रुपया पर मका, हवाई यात्रा, प्रकृति आदि को सटीक रेखाअों के ज़रिए जीवंत किया है। यह आॅनलाइन एग्ज़ीबिशन 31 मार्च तक https://www.facebook.com/Artmateyoungartist पर देख सकते है।