- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News Unknown Person Complained To The Police Station On The Roof Threatening Letter And Kept It With His Name
अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरी चिट्ठी छत पर रखी थाने में शिकायत की तो नाम सहित रख गया
_photocaption_सेंधवा | शहर के राम कटोरा निवासी हरीश पवार ने रविवार रात को शहर थाने में आवेदन देकर उसके घर की छत के दरवाजे पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरी चिट्ठी चिपकाने की शिकायत की है। शहर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार हरीश पवार ने बताया 24 फरवरी की रात को उसने छत पर एक अज्ञात व्यक्ति को देखा था लेकिन वह हमें देखकर भाग गया था लेकिन चोरी नहीं हुई थी। रविवार सुबह उसकी प|ी जब छत पर गई तो उन्हें एक चिट्ठी दरवाजे पर टंगी मिली। इसमे धमकियां लिखी हुई थी। शाम को थाने पर इस संबंध में आवेदन देने के बाद रात 7 बजे उसी अज्ञात व्यक्ति ने दूसरी चिट्ठी टांगकर धमकी दी। 10 पाइंट लिखे हैं। इस बार चिट्ठी में ऊपर अश्विन सुरेश लिखा हुआ था। हरीश ने पुलिस को घर बुलाकर स्थिति बताकर अज्ञात व्यक्ति का पता लगाकर उस पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।*photocaption*