तुरंत कनेक्ट हो जाता है असुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क
एक रिपोर्ट के मुताबिक 31 फीसदी लोग फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल अश्लील सामग्री देखने के लिए करते हैं। यही वह समय होता है जब हैकर्स आपको ट्रेस कर आपके डिवाइस में घुस जाते हैं।
वायरस का पॉपअप दिखाकर डराते हैं
हैकर्स आपसे फोन में ऐप इंस्टॉल करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए आपके फोन में वायरस है, जैसे पॉपअप दिखते हैं। न समझने वाले ज्यादातर लोग इन पर क्लिक करते हैं और ऐप डाउनलोड हो जाता है। इसके जरिये हैकर्स आपके फोन में आसानी से पहुंच जाते हैं। देश में कई कॉफी शॉप और होटल इंक्रिप्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करते, ऐसे में हमारे डिवाइस का डाटा असुरक्षित रहता है।
मालवेयर इंस्टाल कर देते हैं
उनके नेटवर्क से जुड़ने के बाद हैकर्स आपको फेक वॉर्निंग भेजते हैं कि फलां एप डाउनलोड कर लें। फोर्सली सिस्टर अपग्रेड करने को
कहते हैं। वे मालवेयर एप इंस्टाल कर आपको हैक कर लेते हैं।
फेक वाई-फाई हॉटस्पॉट
न्योता देने वाला यह एक ओपन हॉटस्पॉट है। आमतौर पर एक वैध हॉटस्पॉट के नाम जैसा इसका नाम होता है। इसके द्वारा साइबर क्रिमिनल्स अपने नेटवर्क से लोगों को जोड़ने के लिए लालच देते हैं। लालच इतना पॉवरफुल होता है कि आप उनसे जुड़ ही जाते हैं। यदि आपका फाइल शेयरिंग ऑप्शन ऑन है तो आपके सोशल अकाउंट, पर्सनल इन्फॉर्मेशन तक पहुंचकर डेटा चुरा लेते हैं। इस डेटा
का दुरुपयोग आपके खिलाफ हो सकता है।
सुरक्षित नेटवर्क
इसके विपरीत एक सुरक्षित नेटवर्क से जुड़ने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना पड़ता है। जैसे कि वह पूछेगा कि क्या आप हमारे सिक्योरिटी के नियमों का पालन करेंगे? अपना अकाउंट रजिस्टर करने या नेटवर्क से कनेक्ट होने से पहले ओटीपी पूछा जाता है या पासवर्ड टाइप करने को कहा जाएगा।
(अन्य जानकारी के लिए विजिट करें- www.sabkuch.net)
अधिकतर फ्री वाई-फाई सिक्योर नहीं होते हैं। पब्लिक वाई-फाई सबसे ज्यादा हैकर्स के निशाने पर रहते हैं। सार्वजनिक वाई-फाई का नेटवर्क मूल रूप से दो प्रकार का होता है, सुरक्षित और असुरक्षित। असुरक्षित नेटवर्क बगैर किसी झंझट के आपके मोबाइल-लैपटॉप से तुरंत कनेक्ट हो जाएगा। यानी किसी तरह की सिक्योरिटी, पासवर्ड या लॉगइन करना नहीं पूछेगा। जुड़ने के बाद आप खोलना किसी और वेबसाइट को चाहते हैं, लेकिन खुलती दूसरी साइट है। आपसे फिर से लॉगइन मांगा जाता है और इसी दौरान आपका फोन हैकर्स के कब्जे में चला जाता है।