- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Upadhyay Was Again Handed Over The Responsibility Of The Bairagarh Sdm Office
बैरागढ़ एसडीएम दफ्तर की जिम्मेदारी दोबारा उपाध्याय के हवाले
भोपाल | एमपी नगर एसडीएम मनोज उपाध्याय को दोबारा एसडीएम बैरागढ़ बनाया गया है। सात दिन पहले कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने उनको हटाकर एमपी नगर एसडीएम बनाया था। एमपी नगर एसडीएम की कमान एनके सिंह को सौंपी गई है। सिंह इसके पहले उपाध्याय की जगह बैरागढ़ एसडीएम दफ्तर में कामकाज देख रहे थे। चार महीने पहले ही कलेक्टर ने बैरागढ़ एसडीएम मनोज वर्मा को गोविंदपुरा और गोविंदपुरा एसडीएम मनोज उपाध्याय को बैरागढ़ सर्कल की जिम्मेदारी सौंपी थी।