आंध्र का उड़द 6321 रु. में बेचवाल
इंदौर| आंध्र में नए उड़द की आवक का दबाव बढ़ गया है। नए उड़द की बिक्री 20 फरवरी को 7500 रुपए में शुरू की थी। 12 मार्च को कृष्णा जिले का उड़द 6321 रुपए में मोटर बिल्टी में बेचवाल आ गए। इससे उड़द भावों में और भी मंदी के संयोग बताए जाने लगे हैं। चने के भावों में आंशिक नरमी रही। डबल डॉलर चने की आवक 9500 बोरी की रही। इसमें से 4000 बोरी की आवक इंदौर में हुई। नीलामी में डॉलर चना 4800 से 5200 रुपए। कुछ ट्रालियां 5165, 5190, 5250, 5280, 5300 रुपए बिक गई। कंटेनरों में डॉलर चना 42X44-5950 रुपए 44X46-5750 रुपए 58X60-4800 रुपए। तुवर के भाव 5000 से 5100 रुपए के बोले जाते हैं, किंतु लेवाल नहीं है। मूंग, उड़द के भाव स्थिर रहे। गेहूं की आवक 6-7 हजार बोरी की रही। चना कांटा 3850 से 3875 देशी 3750 तुअर मप्र 4700 से 4850 तुअर महाराष्ट्र 5000 से 5100 मसूर 4350 मीडियम 4100 मूंग 6500 से 7000 बेस्ट 7600 से 7700 उड़द हलका 5500 से 6200 बेस्ट 6400 से 6600 रुपए। चना दाल चलनसर 4700 मीडियम 4900 बोल्ड 5000 मार्केवाली 5100 तुअर दाल फूल 7500 से 7600 मार्केवाली 7900 मसूर 5650 से 5850 उड़द दाल 7200 से 7500 बोल्ड 8300 से 8400 मोगर 8600 से 8800 बोल्ड 9400 से 9500 मूंग दाल 8700 से 8900 बोल्ड 9300 से 9400 मोगर 9600 से 9700 बोल्ड 9900 से 10100 रुपए। गेहूं मिल क्वालिटी 1750 से 1800 लोकवन-पूर्णा 1800 से 2000 मक्का 1450 से 1500 रुपए।