पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगल यूज डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने का किया आग्रह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडवा टेंट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन की दूसरी तिमाही बैठक शुक्रवार को छैगांव मंडल के अंतर्गत सुरगांव जोशी में हुई। मीडिया प्रभारी विशाल जोशी ने बताया इसमें जिले के डेढ़ सौ से अधिक व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी व्यवसायियों ने सीजन के दौरान होने वाली समस्याओं को बताया।

फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन के प्रदेश समन्वय समिति के रणवीर सिंह चावला ने कहा कि जिले में कोष को बढ़ाने के लिए विचार किया जाना चाहिए। साथ ही नए जोश के साथ नए सीजन में कार्य करने की प्रेरणा भी दी। जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह होरा ने एकता से रहने का संदेश दिया। साथ ही सिंगल यूज डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने नवंबर से फरवरी तक मांगलिक कार्यक्रमों में आई दिक्कतों के समाधान का तरीका भी सभी व्यवसायियों को बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा पंधाना, संदीप वर्मा खालवा, शिव पटेल सिंगोट, इकबाल कादरी सिहाड़ा, नारायण कुशवाहा रणगांव, आशीष कपूर, रंजीत चावड़, जिला सचिव मुरलीधर नायक, जिला कोषाध्यक्ष पवन वासवानी ने भी संबोधित किया। संचालन राकेश गुप्ता ने किया। आभार कप्तान सिंह सिसोदिया ने माना।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को

खंडवा | हर साल की तरह 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी आरके शुक्ला ने बताया इस अवसर पर दोपहर 2 बजे जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। उन्होंने बताया इस आयोजन में खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, खाद्य औषधी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के अधिकार संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

खंडवा टेंट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में शामिल पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...