- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Valmiki Trophy Bhagat Singh And Dynasty Club In Final Four
वाल्मीकि ट्रॉफी: भगत सिंह और वंशकार क्लब अंतिम चार मेें
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
भगत सिंह और वंशकार क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर आठवें महर्षि वाल्मीकि ट्रॉफी अनुसूचित जाति जन जाति क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।
बाबे आली मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहले मैच में इंडियन स्पोर्ट्स क्लब ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें सोनू ने 35 और रोहित ने 27 रन बनाए। भगत सिंह क्लब की ओर से जोगेंदर और शांतनु ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में भगत सिंह क्लब ने जरूरी रन तीन विकेट पर बना लिए। इसमें जोगेंदर ने 50 और अजय ने 55 रन बनाए। दोहरे प्रदर्शन के लिए जोगेंदर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरे मैच में वंशकार क्लब ने 18 ओवर में 122 रन बनाए। इसमें जीतू ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली। सोनू ने 21 रन बनाए। बाथम क्लब की ओर से निखिल ने चार विकेट लिए। जबिक जवाब में बाथम क्लब ने 80 रनों पर सिमट गई। वंशकार क्लब के सोनू ने तीन विकेट लिए। फूलचंद ओर संजय ने दो -दो खिलाडि़यों को आउट किया। 21 रन और तीन विकेट के दोहरे प्रदर्शन के लिए सोनू को मैन ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया।