पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Valmiki Trophy Om Sai Club And Jahangirabad Xi In Quarter Finals

वाल्मीकि ट्राॅफी: ओम सांई क्लब और जहांगीरबाद इलेवन क्वार्टर फाइनल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल

ओम सांई क्लब और जहांगीरबाद इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर आठवीं महर्षि वाल्मीकि ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बाबे आली मैदान पर गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में सिक्का गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मनोहर इलेवन की टीम ने सात विकेट पर 162 रन बनाए। उसकी ओर से संजीव ने 45 रन की पारी खेली। हेमंत और कुलदीप ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में ओमसांई क्लब ने 14.1 ओवर में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हेमंत ने 58 और नीरज ने 44 रनों की पारियां खेली। हेमंत को मैन आॅफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में शिवधाम जूनियर के बल्लेबाज 61 रन ही बना सके। जहांगीराबाद इलेवन ने जरूरी रन 9.5 ओवर में पांच विकेट पर बना लिए। शिवधाम के अमन ने चार और रमाकांत ने तीन विकेट लिए। अमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...