पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेदांश आैर अमन के गोल से जीता आईपीई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | वेदांश दुबे आैर अमन नेमा के दो-दो गोल की बदौलत आईपीई इंजीनियरिंग विभाग ने एसजीएसआईटीएस के वार्षिक खेलकूद स्पर्धा के फुटबॉल मुकाबले में जीत दर्ज की। कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में आईपीई इंजीनियरिंग विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग को 6-4 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने पीजी की टीम को 5-4 गोल से पराजित किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से जितेंद्र सिंह ने तीन, अंकित ठाकुर आैर विक्रांत ओझा ने 1-1 गोल किया।
खबरें और भी हैं...