पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Vicious People Who Made Video Calls Before The Theft Did Not Have A Clue

चोरी से पहले वीडियो कॉल करने वाले शातिर का नहीं लगा सुराग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| लालघाटी स्थित ओम शिव नगर कॉलोनी में सहकारिता विभाग के अधीक्षक के सूने मकान से 11.5 लाख चुराने वाले शातिर बदमाश का कोई सुराग नहीं मिला है। पांच दिन बाद भी कोहेफिजा पुलिस मामले की तकनीकी जांच तक शुरू नहीं कर पाई है। दावा है कि बदमाश को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

बीते शुक्रवार की दोपहर ये वारदात लालघाटी स्थित ओम शिव नगर कॉलोनी में रहने वाले गुरमुखदास नाथानी के सूने मकान में हुई थी। सहकारिता विभाग के अधीक्षक गुरमुख अपने काम पर गए थे। उनकी प|ी, बेटा और बहू भी अपने-अपने काम पर गए थे। तभी बाइक से आए नकाबपोश हाइटेक चोर 11.5 लाख रुपए का माल चुरा लिया। शुक्रवार सुबह 11:40 बजे वह बाउंड्रीवॉल फांदकर मकान में दाखिल हुआ। दरवाजे का ताला तोड़कर 20 मिनट में वारदात कर गया। चोरी से 18 मिनट पहले उसने बाइक से आकर अधीक्षक के मकान की रैकी की। वीडियो कॉल कर अपने आका को उनका मकान दिखाया। मकान अधीक्षक का ही है, ये पुष्टि होने के बाद ही चोर ने वारदात को अंजाम दिया है। टीआई सुधीर अरजरिया का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
खबरें और भी हैं...