- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Vijay Parashar President And Rakhi Sarpal Nominated As Vice President
विजय पाराशर अध्यक्ष व राखी सरपाल उपाध्यक्ष मनोनीत
खंडवा | मप्र नगर निगम कर्मचारी संघ की खंडवा ईकाई का बुधवार को पुनर्गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष विजय पाराशर, उपाध्यक्ष राखी सरपाल, गणेश यादव, अभिषेक तिवारी, प्रेम यादव, सचिव भुवन श्रीमाली, संगठन सचिव मनीष पंजाबी, संयुक्त सचिव रईस खां, दीपक महोदय, सावन दुधे, विजय सालुंके, प्रवक्ता सुभाष त्रिपाठी, राजसिंह दरबार, इमरान खान, कोषाध्यक्ष मोहन पाटिल, सह कोषाध्यक्ष इसाक खान को बनाया गया। इसी तरह विश्वेश्वर शुक्ला, विकास मिश्रा, हरिप्रसाद मिश्रा, योगेश खमेले, पवित्र ठाकुर, कन्हैया यादव, सरिता बिसारे, ज्योति भोले को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सोलंकी एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव कैलाश दुबे ने नवनिर्वाचित सदस्यों को एकजुटता के साथ संगठन हित में काम करने का संकल्प दिलाया।