पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pati News Mp News Villagers Are Learning To Eat Bread For Nandi From House To House For Two Months

दो महीने से घर-घर ले जाकर नंदी को रोटी खाना सीखा रहे ग्रामीण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को नगर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नंदी के रूप में छोड़ा जाएगा

दो महीनों से गाय के बछड़े को नगर में घर-घर जाकर रोटी खाने की आदत डाली जा रही है। सोमवार को समाजसेवियों द्वारा अमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नंदी के रूप में नगर में छोड़ा जाएगा।

दिलीप पाटीदार ने बताया नगर में नंदी नहीं होने से परिचित पास के गांव वाले पप्पू भाई गवली नागझिरी वाले से चर्चा हुई। पप्पू गवली ने कहा- मेरे यहां पर गाय है। मैं उस गाय के बछड़े को नंदी छोड़ देता हूं। पप्पू गवली ने दो महीने पहले गाय के बछड़े को दिलीप पाटीदार, सुरेंद्र डोंगरे, आशीष पाटीदार, धुव्र पाटीदार, परमानंद पाटीदार सहित लोगों को नंदी छोड़ने के लिए दिया। दिलीप पाटीदार ने बताया गाय के बछड़े को दो महीने से मेरे घर पर रखकर मैं व साथी उसे नगर के वार्डों में प्रतिदिन सुबह व शाम रोटी खाने की आदत डाली जा रही है। जब उसे नगर में नंदी के रूप में छोड़ा जाए तब लोगों के बीच में रहने की आदत हो जाएगी। साथ ही हिंदू धर्म में नंदी को भगवान माना गया है। सोमवार को नगर के अमलेश्वर शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही गाय के बछड़े का पूजन अर्चन कर नगर में सांड के रूप में छोड़ा जाएगा।पंडित जितेंद्र चोकड़े ने बताया नंदी को हिंदू धर्म में भगवान माना गया है। नंदी हिंदू धर्म का प्रतीक है। नंदी भगवान भोलेनाथ का वाहन है।

नंदी को रोटी खिलाते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...