12 इंस्ट्रूमेंट्स पर वागल और शशांक की जुगलबंदी
आ लियांस फ्रांसिस में शनिवार की शाम इंडो-फ्रेंच कल्चरल एक्सचेंज के नाम रही। फ्रेंच म्यूजीशियन वागल और इंडियन गिटारिस्ट शशांक वर्मा जुगलबंदी करते नजर आए। दोनों ने 12 इंस्ट्रूमेंट्स के साथ परफॉर्म किया। शशांक ने एक ही गिटार पर यूकलेले, बॉन्गो, कलिम्बा, तारा, माउथऑर्गन और स्ट्रॉम बॉक्स किक बजाया। वागल ने घुंघरू, गिटार, डिडगेरिडू, हैंडपैन और कैसकैस बजाया।
हैंडपैन पर वागल ने गीत सेलस बजाया, जिसमें उन्होंने उस खास सितारे की बात की, जिसे दुनिया अलग-अलग मान्यताओं के साथ जोड़कर देखती है। वागल कहते हैं- हैंडपैन कैरेबियन इंस्ट्रूमेंट है। इसे मैंने 10 साल पहले एक स्ट्रीट आर्टिस्ट को बजाते देखा था। इसे खरीदने में 6 साल लगे क्योंकि उस वक्त यह इंस्ट्रूमेंट दुनिया में सिर्फ 2 लोग ही बनाते थे।
इंडियन गिटारिस्ट शशांक ने गिटार के साथ अपने प्रयोगों की यात्रा को पेश किया। ‘वुडन स्लैप’ कम्पोजिशन में उन्होंने बताया कि किस तरह गिटार की स्ट्रिंग्स के साथ गिटार की बॉडी का इस्तेमाल भी धुन के लिए किया और गिटार पर थपकियां दीं। वहीं, ‘जर्नी ऑफ 365 डेज’ कंपोजिशन में उन्होंने अपने गिटार पर 6 और इंस्ट्रूमेंट्स के जुड़ने की कहानी साझा की।