पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अखरोट की लकड़ी के मोहरे, बैतूल का रूम पार्टिशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

furniture art

}रूम पार्टीशन

ब्रास और लकड़ी से बना रूम पार्टीशन भी यहां पर प्रदर्शित है। बांस से बना यह पार्टीशन सिर्फ बैतूल में बनता है। यह कई डिजाइन में उपलब्ध है।

}बांस से बने सोफ़ा टेबल

अपने घर को मॉडर्न और इको फ्रेंडली अंदाज़ से सजाने के लिए आप बांस से बने सोफ़ा टेबल घर ला सकते हैं। बांस से बने फर्नीचर खूबसूरत होने के साथ साथ बैठने में भी कंफर्टेबल होते हैं। आम तौर पर एक सोफ़ा टेबल बनाने में कारीगरों को करीब 20-25 दिन लग जाते हैं।

}हेरिटेज रॉयल चेस

यह चेस बोर्ड और मोहरे वॉलनट और एबनी वुड से बनाए गए हैं। शतरंज को मोहरों को बारीकी से उकेरा गया है। इसे कारीगरों ने करीब एक महीने में तैयार किया है। इसे संभाल कर रखने के लिए पॉलिश किया गया है और इसकी सफाई सिम्पल ब्रश से की जाती सकती है। इसे पानी से बचाकर रखना जरूरी है।

हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से गौहर महल में 13 से 22 मार्च तक फर्नीचर शो का आयोजन किया गया है। यहां पर बांस और लकड़ी के फर्नीचर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खास बात यह है कि बांस में कीड़े लगने से रोकने के लिए बांस को पहले 24 घंटे तक उबाल कर केमिकली ट्रीट किया गया है, फिर उससे फर्नीचर बनाए गए हैं। प्रदर्शनी में 60 शिल्पी देश के अलग-अलग हिस्सों से अपने उत्पाद लेकर आए हैं। यहां बांस से बना सोफा सेट, रूम पार्टिशन और वॉलनट व एबनी वुड से बना शतरंज का सेट खास है।
खबरें और भी हैं...