पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी ऋण पुस्तिका से ले रहा था जमानत, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल | जिला अदालत में फर्जी ऋण पुस्तिका पेश कर जमानत लेने वाले के खिलाफ एमपी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक 20 फरवरी को विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में एक लंबित आपराधिक प्रकरण की सुनवाई थी। आरोपी दीपक की जमानत के लिए रफीक ने ऋण पुस्तिका पेश की। जमानत 25 हजार रुपए की भरी जानी थी। कोर्ट को ऋण पुस्तिका फर्जी होने का अंदेशा हुआ। कोर्ट के निर्देश पर बैरसिया तहसीलदार ने ऋण पुस्तिका की जांच की, जो फर्जी निकली।
खबरें और भी हैं...