- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Ways To Prevent Corona Virus Described In Health Care Workshop
हेल्थ केयर वर्कशॉप में बताए कोरोना वायरस से बचाव के तरीके
इंदौर| माधवराव सिंधिया की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाइगर यूथ क्लब संस्था द्वारा हेल्थ केयर वर्कशॉप का आयोजन स्वामी प्रीतमदास सभागृह में किया गया। इसके अंतर्गत कोरोना वायरस से संबंधित वास्तविक जानकारी व बचाव के तरीके बताए गए। संस्था अध्यक्ष गिरीश वाधवानी एवं त्रिलोक गुलानी ने बताया मोटापे से जुड़ी बीमारियों की नि:शुल्क जांच एवं उपचार के तरीके, ब्लड, शुगर और हिमोग्लोबिन की जांच कर उनके निवारण की चर्चा की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अधिकारी विनय बाकलीवाल, डॉ. प्रवीण जडिया, संजय करदम, श्रीचंद सचदेव, पंकज फतेहचंदानी, विजय शर्मा, दीपक यादव आदि मौजूद थे।