- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News What Kind Of Journey More Passengers Are Sitting In Small Passenger Vehicles
ये कैसा सफर : छोटे यात्री वाहनों में बैठा रहे क्षमता से अधिक सवारी
छोटे यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग जारी है। शनिवार को रंग पंचमी पर निवाली के पास कुसमिया के बारगुनिया में लगे मेले में जाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।
शहर सहित आसपास के गांवों से टैंपो और जीप में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ले जाई गई। छत के ऊपर भी लोग बैठे थे। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी सवारियों को बैठाकर ले जाया गया। लेकिन पुलिस की नजर इनपर नहीं गई। सेंधवा-खेतिया स्टेट हाइवे पर आधे घंटे के अंतराल में 7 ओवरलोड वाहन गुजरे। इसके पहले और बाद में भी कई वाहन निवाली की ओर गए जिनमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। शहर से निवाली तक 19 किमी के सफर में एक्सीडेंट झोन भी हैं। इसके बावजूद यात्रियों की जान को खतरे में डालकर लाया और ले जाया जाता है। पूर्व में कई हादसे हो चुके है। लेकिन ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसके अलावा जोगवाड़ा रोड, वरला रोड और गोई, झोपाली और धनोरा मार्ग पर भी ओवरलोड वाहन आसानी से गुजरते हुए नजर आते है।
छोटे मैजिक वाहन में अंदर सवारी बिठाने के बाद छत पर पर सवारी बिठाई गई।