- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News When The Mother Slapped The Dancing Boy Hanged Him In The House
नाच रहे बालक को मां ने चांटा मारा तो घर में लगा ली फांसी
संत रैदास वार्ड में होली के दिन 15 साल के बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला
होली के दिन कोतवाली क्षेत्र के संत रैदास वार्ड में 15 साल के बालक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाचने से मना करने व चांटा मारना आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर होली के दिन मोहल्ले के बच्चों के साथ सोनू पिता नाना तोमर (15) होली के गानों पर नाच रहा था। क्षेत्र के बच्चे सुबह से होली को अानंद ले रहे थे। इस दौरान दोपहर में सोनू की मम्मी ने उस कहा कि अब बस कर सुबह से नाच रहा है, घर में आ जा। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सोनू की मम्मी उसे नाचने से मना कर रही थी। फिर भी वह नहीं माना ताे उसे फटकार लगाकर चांटा मार दिया। इससे वह काफी नाराज हो गया। अचानक घर के अंदर गया और फिर बाहर नहीं आया। दोपहर करीब तीन बजे सोनू को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। सोनू ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मृतक बालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। जांच अधिकारी एएसआई एसके नरगावे ने बताया कि मामले में परिजन के बयान नहीं हुए है। आत्महत्या के पीछे परिजन द्वारा बालक को नाचने से मना करने की बात भी सामने आ रही है।