पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति को बेटे को चॉकलेट दिलाने भेज पत्नी ने लगा ली फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पति को सात माह के बेटे को दुकान से चॉकलेट दिलाने के बहाने भेजकर प|ी ने फांसी लगा ली। उधर, रामबाग में भी एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।

विजय नगर पुलिस के अनुसार मृतका रेहाना (20) पति तनवीर निवासी शीतल नगर है। वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। पति ने बताया वह सयाजी होटल के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करता है। बुधवार रात वह घर आया तो बेटा रो रहा था। प|ी ने कहा कि वह बाजार से बच्चे को चॉकलेट दिला लाए। तनवीर जब बेटे को लेकर लौटा तो प|ी फंदे पर थी। उसे नहीं पता कि प|ी ने यह कदम क्यों उठाया।

उधर, सदर बाजार पुलिस के अनुसार रामबाग निवासी मंजू (26) पति श्याम गौड़ ने भी बुधवार रात फांसी लगा ली। उसकी 9 साल पहले शादी हुई थी और वह नि:संतान थी। परिजन ने बताया उन्हें आत्महत्या का कारण नहीं पता।

खबरें और भी हैं...